फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   newly appointed teachers completed training

Basti News: शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा, वितरित हुआ प्रमाण पत्र

Wed, 19 Apr 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
newly appointed teachers completed training
प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद प्रमाणपत्र दिखाते नव नियुक्त सहायक शिक्षक।
बस्ती। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त सहायक अध्यापक/प्रवक्ताओं का 06 दिवसीय दक्षता संवर्धन उन्मुखीकरण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के विवेकानंद सभागार में जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षको को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जीजीआईसी की प्राचार्य नीलम सिंह ने शिक्षकों को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। नव नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण के आधार पर अपने शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावकारी बनाने को कहा। डायट प्राचार्य जितेंद्र कुमार गोंड ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षकों के शिक्षण कार्य में सकारात्मक बदलाव आयेगा और इस प्रशिक्षण से शिक्षक एवं छात्र दोनों ही लाभान्वित होंगे। प्रशिक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण प्रभारी व प्रवक्ता डॉ. रवि नाथ त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों का अपने छात्रों से आत्मीय संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। जो अधिगम प्रक्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है।
विज्ञापन

उन्मुखीकरण के संदर्भदाता दिव्या वर्मा, अलीउद्दीन, अजय प्रकाश मौर्य, डॉ. गोविंद और कल्याण पांडेय ने प्रतिभागियों को नकल विहीन परीक्षा व्यवस्था के बारे में, प्रश्नपत्र निर्माण एवं शिक्षा में संचार माध्यमों का प्रभावी प्रयोग, सीखने के प्रतिफल के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ.गोविंद, वर्षा पटेल, कुलदीप चौधरी, वंदना चौधरी, अमनसेन, शशि दर्शन, डॉ. ऋचा शुक्ला आदि ने अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed