फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Newborn admitted in women's hospital dies after being referred

Basti News: महिला अस्पताल में भर्ती नवजात की रेफर होने के बाद मौत

Mon, 30 Jun 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Newborn admitted in women's hospital dies after being referred
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में 27 जून को भर्ती प्रसूता के नवजात की रविवार की सुबह मौत हो गई। नवजात की तबीयत शनिवार की रात बिगड़ गई थी। अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी दे रहे डाॅ. आशुतोष शर्मा ने मेडिकल कालेज बस्ती रेफर कर दिया था। रास्ते में नवजात ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया। दिन में परिजनों ने महिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर थानाक्षेत्र के मरवटिया निवासी प्रसूता रजनी के परिजनों का कहना था कि तत्काल बाल रोग विशेषज्ञ न मिलने के कारण बच्चे को रेफर किया गया। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। वहीं महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनिल कुमार का कहना है कि आपरेशन से महिला की डिलीवरी कराई गई थी। बाद में पता चला है कि नवजात को दूसरी मां का दूध पिला दिया गया। प्रतीत हो रहा है कि दूध नवजात के फेफड़े में चला गया। जिससे उसकी हालत एक दिन पहले भी बिगड़ी थी। तब एसएनसीयू में उसे तत्काल भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उसकी तबीयत ठीक हो गई थी। शनिवार की रात में उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक एहतियातन उसे मेडिकल कालेज बस्ती रेफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed