{"_id":"6956d4c05fc0b18f7703ea25","slug":"new-years-enthusiasm-seen-in-kateswar-park-basti-news-c-207-1-sgkp1006-150444-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कटेश्वर पार्क में दिखी नए साल की उमंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कटेश्वर पार्क में दिखी नए साल की उमंग
विज्ञापन
झूले का आनंद लेते बच्चे। संवाद
बस्ती। नए साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को युवाओं में नया उमंग और जोश देखने को मिला। साथ ही, मौसम ने भी साथ दिया। सुबह करीब नौ बजे तक धुंध छाए रहने के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। 10 बजे अच्छी धूप निकल आई। इसके बाद युवाओं की टोली नए साल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए घरों से निकल पड़ी। देखते ही देखते कटेश्वर पार्क में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इसके अलावा शहर के अन्य छोटे-मोटे पार्कों में भी भीड़ देखने का मिली। चूंकि कटेश्वर पार्क शहर का माना-जाना पार्क है, इसलिए यहां कुछ ज्यादा ही भीड़ रही। इस पार्क में बच्चों की चहलकदमी के साथ ही बुजुर्ग भी बच्चे बन गए थे। लोग घास पर चादर बिछाकर धूप का आनंद लेते देखे गए तो बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया।
पार्क में लगे चाट-पकौड़ों के स्टाल पर भीड़ देखने को मिली। लोगों ने चटपटे स्वाद का मजा लिया। बच्चों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र छुकछुक वाली ट्रेन रही। रंग-बिरंगी इस छोटी सी ट्रेन में सवार हाेकर बच्चों ने सैर सपाटा किया। कुछ लोग केक काटकर नए साल का जश्न मनाते हुए भी दिखे।