फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New Year's celebration will be celebrated amidst restrictions

पाबंदियों के बीच मनेगा नए साल का जश्न

Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
New Year's celebration will be celebrated amidst restrictions
पाबंदियों के बीच मनेगा नए साल का जश्न
विज्ञापन

रात्रि 11 बजे से पहले खत्म करने होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम
प्रमुख स्थानों पर चेकिंग के लिए टीमों का गठन
बस्ती। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर शासन ने रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। इससे जिले में नया साल का जश्न मनाने वालों को झटका लगा है। तमाम आयोजकों की तैयारियों पर ब्रेक लग गया है। रात 11 से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश के बाद सभी कोविड गाइडलाइन के मुताबिक ही आयोजन करने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शासन की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित किए गए। नववर्ष पर कोई भी कार्यक्रम बिना अनुमति के नहीं होंगे। बिना अनुमति या देर रात तक आयोजन चलने पर संचालकों पर कार्रवाई होगी।
पुलिस ने 31 दिसंबर और एक जनवरी को जश्न के बहाने हुल्लड़ मचानेे वालों से सख्ती से निपटने का प्लान तैयार किया है। इसके लिए खास पिकेट और टीमें तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। ताकि वे प्रत्येक प्रमुख चौराहों-तिराहों पर चेकिंग के लिए ड्यूटी लगा सकें। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर खास नजर रखी जाएगी। यातायात पुलिस को भी मुस्तेद रहने को कहा गया है। एंटी रोमियो स्क्वायड और खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है। एंटी सबोटाज चेकिंग की जाएगी। होटल, ढाबों, सराय, मॉल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थम गईं नए साल के जश्न की तैयारियां
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल शहर में नए साल का जश्न नहीं मनाया जा सका था। लोगों ने फोन पर ही मिलने वालों को मुबारकबाद दी थीं। स्थितियां सुधरने पर इस बार नए साल का स्वागत धूमधाम से होने की उम्मीद जगी थी। तमाम होटल, क्लब, रेस्टोरेंट आदि में तैयारियां शुरू हो गई थीं। आयोजकों ने बुकिंग शुरू कर दी थी, मगर रात का कर्फ्यू लगाने के आदेश के बाद तैयारियां थम गईं हैं।

होटल, रेस्टोरेंट व्यवसायियों को होगा नुकसान
नए साल का जश्न मनाने के लिए दिसंबर के तीसरे हफ्ते से ही आयोजक होटलों, रेस्टोरेंट, लॉन आदि की बुकिंग कर लेते हैं। 31 दिसंबर की देर रात करीब एक बजे तक शहर में कई जगह आयोजन होते हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट व्यवसायियों को अच्छा मुनाफा होता है। इस बार एक घंटे पहले ही आयोजन बंद करने की घोषणा से संचालकों को नुकसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed