{"_id":"663fc999782ed75c31094b94","slug":"neither-overhead-tank-nor-pipeline-could-be-laid-basti-news-c-207-1-sgkp1006-116849-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेयजल परियोजना अधर में... न ओवरहेड टैंक, न बिछ सकी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेयजल परियोजना अधर में... न ओवरहेड टैंक, न बिछ सकी पाइप लाइन
Sun, 12 May 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
नगरीय जलनिगम की लापरवाही से कप्तानगंज नगर पंचायत के 15 वार्डों के 4117 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का सपना अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नई नगर पंचायत कप्तानगंज में इस वर्ष पूरी हो जाने वाली पेयजल परियोजना को ग्रहण लग गया है। जल निगम की लापरवाही के कारण यहां की करीब 23 हजार की आबादी पुरानी व्यवस्था के तहत पानी पीने के लिए मजबूर है। न तो ओवरहेड टैंक बन सका है और न पाइप लाइन बिछाई जा सकी है।
शासन स्तर से नई नगर पंचायतों में करीब 25 करोड़ व नगर पालिकाओं में 50 करोड़ रुपये से पेयजल परियोजनाओं को संचालित किया जाना है। अमृत फेज-दो के तहत कप्तानगंज नगर पंचायत में 19.73 करोड़ रुपये से पेयजल परियोजना को सितंबर 2023 में मंजूरी मिल गई। पांच करोड़ रुपये जारी हो गए। जल निगम के इंजीनियरों ने बोरिंग आदि के कार्य भी चालू करवा दिए।
चूक यह हुई कि एक ही जेई को जिले में संचालित सभी नगर निकायों की परियोजनाओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई। नतीजा यह हुआ कि सभी परियोजनाओं में सुस्ती आ गई। जनवरी में कमिश्नर व डीएम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर एक्सईएन को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, लेकिन जल निगम सिर्फ बोरिंग तक ही सीमित रहा। ओवरहेड टैंक का निर्माण अब जाकर शुरू हुआ है। पाइप लाइन बिछाने की योजना अभी भी पाइप लाइन में है।
विज्ञापन
नगरीय जल निगम के सहायक अभियंता ओपी चौधरी के अनुसार, कप्तानगंज नगर पंचायत के 15 वार्डों को छह जोन में बांटा गया है। इसकी कुल आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 20054 पाई गई है। वर्ष 2025 तक इसकी आबादी 26460 होने का अनुमान लगाया गया है। इस बड़ी आबादी को ध्यान में रखकर परियोजना तैयार की गई है। बताया कि परियोजना के तहत वाटर हेड टैंक, ट्यूबवेल, स्टॉफ क्वार्टर व चारदीवारी का निर्माण किया जाना है।
छह जोन में दो जोन को बस्ती-अयोध्या फोरलेन से दक्षिण रखा गया है। फोरलेन के उत्तर चार जोन को शामिल किया गया है। परियोजना के तहत छह वाटर हेड टैंक व 14.2 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जोन एक में 300 किमी की क्षमता वाले पुराने वाटर हेड टैंक को रखा गया है। जोन दो में 200 किमी के 20 मीटर ऊंचे, जोन तीन में 400 केएल व 20 मीटर उंचे, जोन चार में 850 केएल व 20 मीटर ऊंचे व जोन पांच में 300 केएल व 20 मीटर ऊंचे वाटर हेड टैंक का निर्माण किया जाएगा।
-- -
जल्द पूरा होगा परियोजना पर कार्य
नगरीय जल निगम बस्ती व सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता रेहान फारूकी ने बताया कि कप्तानगंज में जलापूर्ति परियोजना जल्द पूरी करने के लिए संबंधित जेई को निर्देश दिए गए हैं। यदि लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।