{"_id":"6a3981f6ea688dfa650fcef4","slug":"negligence-in-pradhan-mantri-matru-vandana-yojana-notices-issued-to-two-employees-basti-news-c-207-1-bst1005-161013-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लापरवाही, दो कर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लापरवाही, दो कर्मियों को नोटिस
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में ढिलाई बरतने पर डीपीओ राजेश कुमार ने स्पेशलिस्ट इन फाइनेंशियल लिट्रेसी पीएमएमवीवाई बस्ती सुधीर कुमार यादव और डीआईओ पीएमएमवीवाई बस्ती जितेंद्र कुमार पांडेय को नोटिस जारी किया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
आवेदन के निस्तारण, समस्याओं, पोर्टल संचालन, आईडी सृजन व प्रकार की तकनीकी समस्याओं का समाधान दोनों कर्मी की ओर से किया जाता है। मगर योजना के तहत जनपद की प्रगति संतोषजनक नहीं रहती है। प्रगति सही किए जाने के लिए कोई सार्थक प्रयास भी नहीं दिखता है। वर्तमान में कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसी हैं जिनके स्तर से एक भी आवेदन पंजीकृत नहीं कराया गया है। पोर्टल पर प्रत्येक दिवस प्रत्येक स्तर पर लंबित आवेदन भी प्रदर्शित होते हैं, इसके निस्तारण में भी अपेक्षित रूचि नहीं ली जाती है।
इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी स्तर पर पोटेन्शियल ड्यू लिस्ट भी प्रदर्शित है, इसके सापेक्ष भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है। डीपीओ ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति के अनुसार जनपद बॉटम 10 में है। प्रगति में सुधार न आने पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद