फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NEET at ten centers today, 4392 candidates will appear

Basti News: दस केंद्रों पर नीट आज, शामिल होंगे 4392 अभ्यर्थी

Sun, 07 May 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
NEET at ten centers today, 4392 candidates will appear
बस्ती। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा रविवार को जिले के 10 केंद्रों पर होगी। परीक्षा दोपहर 1.55 बजे से 5:20 के बीच होगी। परीक्षा में 4392 अभ्यर्थी शामिल होगेें। परीक्षार्थियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा। परीक्षा केंद्र में दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में नीट के लिए एसजेपी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जेविर्यस स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, सरला इंटरनेशनल एकेडमी, कपिल गंगा, श्रीराम पब्लिक स्कूल, प्रदु्मन सिंह फार्मेसी, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, और उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा के समन्वयक एसजेपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश गुप्ता ने बताया कि परीक्षा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। दोपहर 1:30 परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। दोपहर 1:50 बजे परीक्षार्थियों को टेस्ट बुकलेट दे दी जाएगी। 1:55 बजे टेस्ट बुकलेट से ओएमआर शीट निकालनी होगी। दोपहर 2 बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसके बाद अपराह्न 3 बजे, शाम 4 बजे, 4:30 बजे और 5:05 बजे एक-एक घंटी बजेगी। शाम 5:20 बजे लंबी घंटी के साथ परीक्षा समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में प्रवेशपत्र पर करने होंगे हस्ताक्षर
नीट की तैयारी कराने वाले डॉ. ललितेश यादव ने बताया कि परीक्षार्थी घर से ही प्रवेशपत्र पर हस्ताक्षर करके न ले जाएं। परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक के सामने प्रवेशपत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद प्रवेशपत्र केंद्र पर जमा करना होगा। परीक्षार्थी को एक पहचानपत्र भी ले जाना है। आधी बाजू की शर्ट या टी-शर्ट पहनकर केंद्र पर पहुंचें। जूते ही जगह सैंडिल या चप्पल पहनकर जाएं। परीक्षार्थी अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल, 50 मिलीलीटर का हैंड सैनिटाइजर और मास्क, बालपेन ले जा सकते हैं। प्रवेशपत्र के दूसरे पेज पर निर्धारित आकार का फोटो लगाकर ले जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed