{"_id":"6a383db7a3df772df00db0c8","slug":"neet-arrangements-made-for-biscuits-and-drinking-water-for-candidates-at-the-railway-station-basti-news-c-207-1-bst1013-160920-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों के लिए बिस्कुट और पेयजल की हुई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों के लिए बिस्कुट और पेयजल की हुई व्यवस्था
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर नीट परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध कराया गया है ठंडा पेयजल।संवाद
बस्ती। नीट प्रवेश प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रविवार को रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों की ओर से स्टेशन परिसर में शुद्ध ठंडा पेयजल, बिस्कुट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, अतिरिक्त शौचालय सहित हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध कराया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ और जीआरपी पुलिस टीम जगह-जगह तैनात किए गए थे।
नीट परीक्षा के चलते स्टेशन पर शनिवार से परीक्षार्थियों की जबरदस्त भीड़ है। स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद और सीटीटीआई शमीम अहमद ने बताया कि रविवार को लोगों को पानी-पीने के लिए शुद्ध ठंडा पेयजल, बिस्कुट उपलब्ध कराया गया, जहां से लोग पानी पी रहे हैं। इसके साथ ही मोबाइल चार्जिंग के लिए कई जगह चार्जिंग पॉइंट, अतिरिक्त शौचालय, चिकित्सा सहायता बूथ सहित हमेशा स्टेशन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान विशेष तौर पर परीक्षा स्पेशल ट्रेन संबंधित जानकारी नियमित रूप से उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार प्रसारित कराया जा रहा है। टिकट उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित टिकट काउंटर के अलावा एटीवीएम मशीन उपलब्ध है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद वेग मिर्जा और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर सहित सभी प्लेटफार्म और उपरिगामी पुल पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।