फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nearest hueay pass

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर निरस्त हुए पास

Sat, 04 Apr 2020 04:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
nearest hueay pass
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर निरस्त हुए पास
विज्ञापन

महराजगंज(बस्ती)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कड़े निर्देश के बाद कप्तानगंज ब्लॉक के अधिकारियों को बैकफुट होना पड़ा। ब्लॉक द्वारा जारी पास को शुक्रवार को बीडीओ ने निरस्त कर दिया। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही हैं।

कप्तानगंज ब्लॉक में कोरोना वायरस में लॉकडाउन के दौरान बीडीओ ने नियम के विपरीत ग्राम प्रधानों और अन्य कर्मचारियों को पास जारी कर दिया था। जिससे ब्लॉक में सैकड़ों की भीड़ प्रतिदिन जुटने लगी थी। मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने जब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा से की तो, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई तो सामने आया कि पास की आड़ में लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे। जिसपर उन्होंने बीडीओ को फटकार लगाते हुए ब्लॉक द्वारा बनाए गए सभी पास को निरस्त करने का निर्देश दिया। आननफानन में बीडीओ ने जारी पास को निरस्त कर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि कप्तानगंज ब्लॉक द्वारा बने सभी पास को निरस्त कर दिया गया हैं। जो भी ब्लॉक में लॉकडाउन का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed