फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ncome tax raid famous cloth merchant's house

नामचीन कपड़ा व्यापारी के घर आयकर का छापा

Thu, 05 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 05 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
ncome tax raid famous cloth merchant's house
गाधी नगर के कपड़ा व्यापारी के घर पर इनकम टैक्स की टीम का छापा।
बस्ती शहर के बड़े कारोबारियों में शुमार नामचीन कपड़ा व्यापारी और ठेकेदार केके गुप्ता किस्सू के ठिकानों पर बृहस्पतिवार को आयकर विभाग ने छापा मारा। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के करीबियों में शुमार कपड़ा व्यापारी के घर व प्रतिष्ठान पर आयकर टीमों की सर्च को लेकर सुबह से रात तक तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन


छापामार कार्रवाई की शुरुआत बृहस्पतिवार सुबह करीब 7.30 बजे शुरू की गई। गांधीनगर स्थित मैसर्स शुकदेव प्रसाद गिरधारी लाल पूनम हौजरी नामक फर्म एकाएक कई कारें रुकीं और साथ चल रही पुलिस फोर्स ने परिसर व आसपास मुस्तैदी जैसी पोजिशन लेकर परिसर के भीतर आवाजाही रोक दी। कुछ मिनट में यही नजारा फर्म स्वामी केके गुप्ता के मालवीय रोड स्थित आवास पर भी देखने को मिला। सुबह से रात तक परिसरों में सर्च जारी रही और इस बीच किसी को परिसर में दाखिले अथवा बाहर निकलने की छूट नहीं दी गई। नामचीन कारोबारी के ठिकानों पर छापे की सूचना फैलने के साथ शहर के तमाम लोग परिसरों के बाहर जुटे। इसके चलते कई दफा लोगों को तितर-बितर करने के लिए बाहर मुस्तैद पुलिस वालों को सख्ती करनी पड़ी। 
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि छापामार कार्रवाई आयकर विभाग वाराणसी और इलाहाबाद की इन्वेस्टिगेशन टीमों की देखरेख देर रात तक की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति का पता चला है। पड़ताल की प्रक्रिया आयकर इन्वेस्टिगेशन विंग के असिस्टेंट डायरेक्टर जीआर निर्वाण, वंशीलाल की देखरेख में चली, जबकि गोरखपुर के आयकर अपर आयुक्त अजय कुमार शुक्ला पूरी प्रक्रिया को कोआर्डिनेट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आवासीय और कारोबारी परिसर से जरूरी जानकारी और रिकॉर्ड जुटाने के बाद टीमें कारोबारी के बैंक असेट्स की भी पड़ताल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed