फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   National Inter College team overall champion

Basti News: नेशनल इंटर कॉलेज की टीम ओवरऑल चैंपियन

Fri, 10 Oct 2025 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
National Inter College team overall champion
दो दिवसीय 69वीं क्षेत्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता टीम ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अत
हर्रैया। नेशनल इंटर कालेज हर्रैया के मैदान में दो दिवसीय क्षेत्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। मेजबान नेशनल इंटर कालेज ने प्रतियोगियों ने दमखम दिखाते हुए अधिकांश स्पर्धाओं में जीत हासिल कर ओवर ऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रबंधक वैभव सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक उदयभान वर्मा के साथ दीप प्रज्वलन व ध्वज फहराकर किया। प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के एथलीटों ने भाग लिया। नेशनल इंटर कालेज के छात्र अर्जुन ने बालकों के सीनियर वर्ग में 800 और 3000 मीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। औद्योगिक विकास इंटर कालेज अंकित वर्मा व कृषक इंटर कालेज गौर के शिवांश 800 मीटर की स्पर्धा में क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

3000 मीटर की दौड़ में जनता इंटर कालेज पोखरा बाजार के दीपांशु दूसरे व औद्योगिक विकास इंटर कालेज बिहरा के गुड्डू को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज पदमापुर की अनुप्रिया चौधरी प्रथम, कृषक इंटर कालेज गौर की राधा मौर्या दूसरे व बिहरा की सोनी तीसरे स्थान पर रही। अर्जुन के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत नेशनल इंटर कालेज की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस मौके पर खेल शिक्षक भूपेश सिंह, अमितेश सिंह, प्रभाकर ओझा, अमर नाथ मौर्या, एसपी सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

दो दिवसीय 69वीं क्षेत्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता टीम खिलाड़ियों को सम्मानित करते अत

दो दिवसीय 69वीं क्षेत्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता टीम खिलाड़ियों को सम्मानित करते अत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed