फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   National group singing competition: Bahi Bayar of national songs, Kashi province tops

राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता : राष्ट्रीय गीतों की बही बयार, काशी प्रांत अव्वल

Mon, 18 Nov 2024 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
National group singing competition: Bahi Bayar of national songs, Kashi province tops
क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रस्तुत करती प्रतिभागी- - विज्ञ​प्ति
- हम सभी को भारत को जानना, समझना आवश्यक है : गजेंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भारत विकास परिषद की क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का रविवार को हार्दिया चौराहे पर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजन हुआ। इसमें काशी प्रांत की टीम अव्वल रही। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक जान्हवी प्रसाद और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र सिंह संधू ने पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया। गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे और आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश दूबे के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र-2 के सभी प्रांत की टीमों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल के सदस्यों प्रयागराज के विवेक, लखनऊ की रंजना अग्रहरि और काशी के हनुमान प्रसाद गुप्ता द्वारा परिणाम घोषित किया। इसमें काशी प्रांत की सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल वाराणसी की टीम प्रथम, अवध प्रांत की सेठ एमआर जयपुरिया लखनऊ की टीम द्वितीय तथा गोरक्ष प्रांत की जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। साथ ही विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक जान्हवी प्रसाद ने कहा कि देश के प्रति लोग जितना ज्यादा समर्पित होंगे उतना ही ज्यादा देश सशक्त और मजबूत होगा। भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता उसकी एक कड़ी है। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह संधू ने कहा कि हम सभी को भारत को जानना और समझना आवश्यक है। भारत विकास परिषद का उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विकास में सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक, राष्ट्रीय एवं आध्यात्मिक सभी प्रकार का विकास समाहित है। इस हेतु परिषद सेवा एवं संस्कार द्वारा हर वर्ग लोगों के उत्थान के निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने भी संबोधित किया। संचालन सुनील सिन्हा और सुनिशा श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर भारत भूषण जुनेजा, नवीन श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, सुनील कुमार सिंह, निशा जायसवाल, डॉ. आरपी शुक्ल, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. दंत्ति सिंह, विनय पांडेय, अंकित मोदी, कर्नल केसी मिश्र, अनुराग शुक्ल, भृगुनाथ त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति, संतोष कुमार शुक्ल, रवीश मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, पवन कसौधन, दिनेश सिंह राना, प्रेम शंकर ओझा, राजमाता आशिमा सिंह, नीलम सिंह, डॉ. निधि, अंश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed