फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   named in-laws jjjgyyyy

Basti News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में सात ससुराली नामजद

Mon, 15 Jan 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
named in-laws jjjgyyyy
बस्ती। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में महिला एवं नगर थाने की पुलिस ने सात ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में संतकबीरनगर जिले के महुली थानाक्षेत्र के रतनपुरा निवासी चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी गुनसागर के साथ हुई है। कुछ दिन बाद लोग दहेज में एक लाख रुपये व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने गुनसागर, देव नरायन, शिव सागर और उनकी पत्नी शशि पर केस दर्ज किया है।


उधर, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के एक अन्य मामले में नगर थाना क्षेत्र के अठदमा निवासी काजल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि पति गुरु प्रसाद सिंह, सास मीना सिंह और ननद आस्था सिंह उससे के लिए प्रताड़ित करती हैं। मना करने पर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed