{"_id":"6581e61a09ccdcbabc00f044","slug":"nagar-panchayat-will-issue-license-to-run-a-shop-in-the-town-tax-will-have-to-be-paid-basti-news-c-207-1-sgkp1004-8690-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कस्बे में दुकान चलाने के लिए नगर पंचायत जारी करेगा लाइसेंस, देना होगा कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कस्बे में दुकान चलाने के लिए नगर पंचायत जारी करेगा लाइसेंस, देना होगा कर
Wed, 20 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। मंगलवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शहीद कीर्तिकर निषाद सभागार में हुई। इसमें अधिशासी अधिकारी कीर्ती सिंह ने बताया कि नगर निकाय के नियम अनुसार, नगर पंचायत के सभी दुकानदारों को दुकान संचालित करने के लिए लाइसेंस लेना होगा। इसके लिए उनसे कर भी वसूला जाएगा।
इसके अलावा अब नगर पंचायत में मकान, आवास या दुकान बनवाने के लिए नियमानुसार नक्शा पास कराना होगा। इसके लिए प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में प्रचार प्रसार फ्लेक्स होर्डिंग, व्यक्तिगत कार्यक्रमों में नगर पंचायत का वॉटर टैंकर किराए पर लेने पर शुल्क देना होगा। सड़कों व सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
चेयरमैन धीरसेन निषाद ने कहा कि हाईवे से नगर पंचायत कार्यालय तक सीसी सड़क, सीमाओं पर स्वागत गेट, बालेश्वरी नगर वार्ड के मार्ग पर शहीद शिव गुलाम सिंह द्वार व नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड में जाने वाली सड़क पर शहीद कृतिकार निषाद द्वार, रुधौली जूनियर हाई स्कूल परिसर में स्थापित शाहिद शिव गुलाम सिंह की प्रतिमा के ऊपर छाजन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
वार्ड सभासद सुजीत सोनी ने बालेश्वरी नगर वार्ड में प्राथमिक विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने और थाना शिव मंदिर परिसर में दो बड़े हाॅल बनाने का प्रस्ताव दिया। बैठक में ठंड में अलाव और कंबल वितरण कराने पर चर्चा हुई। ईओ ने बताया कि शासन की मंशानुसार अस्थाई रैन बसेरा स्थपित किया जा चुका है। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र चौधरी ने विधायक निधि से एक लाख रुपये स्ट्रीट देने का आश्वासन दिया। मौके पर सभासद गुलाब देवी, सुशीला देवी, गुंजन आर्या, विनोद कुमार, अनिल कुमार, नंदिता मिश्रा, रीता यादव, पंकज सिंह, प्रतीक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।