फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nagar Panchayat Basti dominates the division, Munderwa Nagar Panchayat tops in the first survey itself

Basti News: मंडल में नपा बस्ती का डंका, पहले सर्वे में ही मुंडेरवा नपं अव्वल

Sat, 19 Jul 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Basti dominates the division, Munderwa Nagar Panchayat tops in the first survey itself
बस्ती। स्वच्छता में नगर पंचायत मुंडेरवा का जिले स्तर पर और बस्ती नगर पालिका का मंडल स्तर पर डंका बजा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का परिणाम घोषित किया गया। पहले सर्वेक्षण में ही मुंडेरवा नगर पंचायत अव्वल आई है। जिले के सभी 11 नगर निकायों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ओडीएफ प्लस-प्लस का प्रमाणपत्र भी हासिल किया है।
विज्ञापन

सभी नगर निकायों ने इस बार रैंकिंग में सुधार के साथ स्वच्छता, नागरिक सहभागिता और नवाचार के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले के 11 निकायों में नगर पालिका बस्ती ने प्रदेश में 7700 अंक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 269वीं रैंक और मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नगर पंचायतों में मुंडेरवा ने 7979 अंक के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 340वीं रैंक लेकर जिले में अव्वल है।
विज्ञापन

नगर पालिका बस्ती ने दोबारा ओडीएफ डबल प्लस जबकि 10 निकायों ने पहली बार यह प्रमाणपत्र हासिल किया है। रैंकिंग में कप्तानगंज सबसे नीचे है। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा और ईओ अंगद गुप्ता ने स्वच्छ सर्वेक्षण में सहयोग के लिए नगरवासियों का आभार जताया है। स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय टीम के सफाई कर्मचारियों को बधाई दी है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सन्नी गौतम ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार शामिल नगर पंचायत मुंडेरवा ने शानदार प्रदर्शन कर 20 से 50 हजार आबादी वाले शहरों में जनपद स्तर पर पहला, प्रदेश में 161वां और राष्ट्रीय स्तर पर 340वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत हर्रैया ने जिले में दूसरा, प्रदेश में 190वां और राष्ट्रीय स्तर पर 482वां स्थान प्राप्त किया है। जिले के सभी नगर निकायों की रैंक पिछले वर्ष से बेहतर है। बस्ती को करीब 28 प्रतिशत सुधार का लाभ मिला है। स्वच्छता रैंकिंग में मंडल में बस्ती के सभी निकायों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने नगरवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में सहयोग मांगा है।
---
इस प्रकार है बस्ती जनपद के 11 नगर निकायों की रैंकिंग
निकाय नाम जनसंख्या श्रेणी अंक नेशनल राज्य
नपं. मुंडेरवा 20 से 50 हजार 7979 340 161
नपं. हर्रैया 20 से 50 हजार 7888 482 190
नपा बस्ती 50000 से 3 लाख 7700 269 242
नपं. बनकटी 20 से 50 हजार 7697 340 434
नपं. भानपुर 20 से 50 हजार 7662 443 243
नपं. रुधौली 20 से 50 हजार 7626 455 265
नपं. नगरबाजार 20 से 50 हजार 7573 475 289
नपं. गनेशपुर 20 से 50 हजार 7465 505 319
नपं. बभनान 20 से 50 हजार 7231 659 381
नपं. गायघाट 20 से 50 हजार 7224 663 384
नपं. कप्तानगंज 20 से 50 हजार 6750 715 497
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed