फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nagar palika election

Basti News: 30 विजयी प्रत्याशी व एक चेयरमैन की कुर्सी पर खतरा

Tue, 15 Aug 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
nagar palika election
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में 90 दिन में चुनाव खर्च का ब्योरा निर्वाचन आयोग ने मांगा था, मगर 10 नगर पंचायतों के अधिकांश हारे उम्मीवारों ने अब तक खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया। यही नहीं एक चेयरमैन व 30 ऐसे सदस्य भी हैं, जिन्होंने अब तक ब्योरा जमा नहीं किया है। प्रशासन इनके खिलाफ नोटिस की तैयारी कर रहा है। समय सीमा समाप्त होने के कारण आयोग की ओर से इन पर कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले की एक नगर पालिका सहित दस निकायों का चुनाव परिणाम 12 मई को आ गया था। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। इधर चुनाव आयोग ने मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के लिए अपने खर्च का ब्योरा तीन माह के भीतर तलब किया था, मगर अब तक हारे 80 प्रतिशत प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। इनमें जिले के विजयी एक चेयरमैन व विभिन्न नगर निकायों के 30 सदस्यों ने अब तक अपने खर्च का ब्योरा स्थानीय निकाय निर्वाचन कार्यालय में जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

इसे लेकर आयोग गंभीर है। इधर प्रशासन ऐसे सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी करेगा, जिन्होंने अब तक चुनावी खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है।
------
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 12 अगस्त तक सभी को चुनावी खर्च का संपूर्ण ब्योरा जमा करना था, मगर अब तक हारे अधिकांश प्रत्याशियों का ब्योरा नहीं मिल सका है। यही नहीं चुनवा जीत चुके 30 सदस्य व एक चेयरमैन ने भी अब तक आयोग के निर्देशों का पालन नहीं किया। ऐसे में इनको नोटिस जारी की जा रही है कि क्यों न चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमलेश चंद्र, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed