फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   murder will done for the reason of affair

Basti News: अवैध संबंध रखने की वजह से हुई थी झारखंड के मजदूर की हत्या

Mon, 10 Apr 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
murder will done for the reason of affair
- मुख्य आरोपी सोमई की पत्नी से राजू का था संबंध
विज्ञापन

- शराब की दुकान के पीछे शुक्रवार रात में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से भट्ठा मजदूर की हत्या का खुलासा कर दिया है। उसकी शुक्रवार की रात ईंट से वार करके हत्या कर दी गई थी। शनिवार को उसका शव बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के चलते हत्या को दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खून से सना ईंट भी बरामद कर लिया है।
कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। मरने वाले की शिनाख्त राजू (35) के रूप में हुई थी, जो गदहाखोर के पास के एक ईंट-भट्ठे पर काम करता था। राजू पिछले दो दशक से झारखंड के गुमला निवासी ठेकेदार समता के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि शुक्रवार से ही एक अन्य मजदूर सुमई उरांव निवासी टिगरिया थाना सेनहा जनपद लोहरगा प्रांत झारखंड भी गायब है। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने हत्या करने की बात कबूल की। उसके सहयोग करने वाले कुंवर पन्ना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमई को पत्नी के अवैध संबंध की हो गई थी जानकारी

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी सुमई उरांव ने बताया कि उसकी पत्नी अनिता से राजू का अवैध संबंध था। इस बात की उसे जानकारी हो गई थी। चार अप्रैल को राजू और अपनी पत्नी को संबंध बनाते हुए उसने देख लिया था। उसी दिन से उसने राजू को ठिकाने लगाने की ठान ली थी। इसके लिए उसे एक साथी की जरूरत थी। उसने मजदूर कुंवर पन्ना निवासी विरसा कुम्बा टोली थाना गुमला असनी जिला गुमला झारखंड से संपर्क किया। उसका भी राजू के साथ विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में दोनों ने मिलकर राजू की हत्या की।

-
इस तरह घटना को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक पांच अप्रैल की शाम राजू शराब के नशे में खीरीघाट मिश्रौलिया स्थित शराब की दुकान के पास पड़ा था। तब सोमई और कुंवर पन्ना वहां पहुंच गए। दोनों अपने साथ उसे रामचंद्र चौधरी के मकान के पीछे ले गए। यहां सुमई ने ईंट से राजू का सिर कूंच कर उसकी हत्या दी। इसके बाद ईंट को वहीं झाड़ी में फेंक दिया। राजू की लाश वहीं छोड़कर दोनों भाग गए थे। पुलिस ने सोमई व कुंवर पन्ना को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खून से सना ईंट भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed