{"_id":"65e4cb4341e9df94090dcb57","slug":"murder-case-registered-against-three-including-wife-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112361-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पत्नी सहित तीन पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पत्नी सहित तीन पर हत्या का केस दर्ज
Mon, 04 Mar 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
चार दिसंबर को सुबह छप्पर के बांस में लटका मिला था शव
पैकोलिया थाने के नगर पंचायत बभनान की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। बभनान नगर पंचायत के आंबेडकर नगर निवासी युवक की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पत्नी सहित तीन लोगों पर पुलिस ने हत्या, साजिश व साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस संबंध में मृतक की मां ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था।
जानकारी के अनुसार, आंबेडकर नगर की रहने वाली जशोधरा उर्फ जशोदा पत्नी बलभद्र ने न्यायालय में वाद दायर किया था। आरोप लगाया है कि तीन दिसंबर 2023 की रात करीब आठ बजे पड़ोसी गांव उस्का के राहुल कुमार और बृजेश कुमार बाइक से आए और उसके बेटे प्रिंकू को बैठाकर साथ ले गए। देर रात तक जब बेटा घर नहीं आया तो खोजबीन की गई।
दूसरे दिन चार दिसंबर को सुबह करीब 6:30 बजे छप्पर के मकान में लगे बांस के कोरों के सहारे प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। आरोप है कि प्रिंकू की पत्नी प्रिया अपने संबंध में पति को बाधक मानती थी। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उक्त तीनों पर हत्या, साजिश और साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।