फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   munderwa sugar mill wil be start in february

फरवरी में चालू हो जाएगी मुंडेरवा शुगर मिल

Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
basti
basti Updated Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
munderwa sugar mill wil be start in february
मुडेरवा चीनी मिल में जायजा लेते सुरेश राणा। - फोटो : amar ujala
बस्ती/मुंडेरवा। पूर्वांचल को फिर से चीनी का कटोरा बनाया जाएगा। पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियां किसान विरोधी रही हैं। वे मिलें बंद करती हैं तो भाजपा सरकार मिलों को आबाद कर रही है। मुंडेरवा शुगर मिल में फरवरी से पेराई सत्र शुरू हो जाएगा।             
विज्ञापन

शनिवार को जिले में विविध कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। मुंडेरवा मिल परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने चीनी उद्योग को बंद करने का काम किया है। भाजपा सरकार की नीतियों के चलते 3.5 लाख से बढ़कर 4.5 लाख टन गन्ना पैदा हुआ। इस वर्ष चीनी मिल चलने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। कहा कि मुंडेरवा और पिपराइच शुगर मिल चला कर मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर लगा दिया है। शुगर मिल में पावर प्लांट भी लगेगा, जिससे 27 मेगावाट बिजली पैदा होगी, जिसका वितरण आसपास क्षेत्रों को होगा। 29 मार्च के शिलान्यास के बाद कार्यदायी संस्था मेसर्स इस्जेक हेवी इंजीनियरिंग लिमिटेड को फरवरी तक मिल चलाने का निर्देश दिया है। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व के चलते 15 माह में 90 फीसदी से ज्यादा भूमि का अधिग्रहण कर 5.15 करोड़ बचत किया गया। बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर इंडिस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की जाएगी, जिससे नौजवानों और किसानों की तरक्की का रास्ता मिलेगा। दिल्ली से पटना की दूरी भी 10 घंटे में पूरी की जाएगी।  सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा की देश और प्रदेश की भाजपा की सरकार ने देश को विश्व पटल पर नाम किया। इस अवसर पर एमडी एसके सिंह, मुख्य गन्ना सलाहकार एलबी वर्मा, चीफ इंजीनियर राजेश गुप्ता, एसके मेहरा, परियोजना प्रबंधक हेमंत अग्रवाल, जीएम मुंडेरवा आरपी सिंह, रवि प्रभाकर समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed