{"_id":"671bd22e1880bb4993046432","slug":"munderwa-mahadeva-road-remained-closed-for-445-hours-due-to-closure-of-railway-gate-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126247-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे गेट बंद होने से 4:45 घंटे बंद रहा मुंडेरवा-महादेवा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे गेट बंद होने से 4:45 घंटे बंद रहा मुंडेरवा-महादेवा मार्ग
Fri, 25 Oct 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा। महादेवा-मुंडेरवा रोड स्थित रेलवे गेट संख्या 189 स्पेशल पर पटरी और सड़क का कार्य होने के कारण 4:45 घंटे रोड बाधित रहा। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पडा।
शुक्रवार को मुंडेरवा-महादेवा रोड स्थित गेट संख्या 189 स्पेशल पर कार्य हो रहा था। गेटमैन निशार अहमद ने बताया कि सुबह 10:31 बजे गेट बंद किया गया, जो शाम 3:15 बजे खुला। राहुल, अंकित, रिंकू जायसवाल, अर्जुन अग्रहरि आदि ने बताया कि गेट बंद होने की सूचना पहले से नहीं दिए जाने के कारण बोदवल, बढ़ौनी, कुरियार, महादेवा सहित कलवारी कान्हा, सुलतानपुर आदि जगहों पर जाने वालों को दिक्कतें हुईं। छोटी गाड़ियां पूर्वी गेट 188 से होकर जा रही थीं। ट्रक और ट्रेलरों की लंबी कतार लग गई।यात्रियों काफी दिक्कतें हुईं। संवाद