फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Multi-purpose hall to be built at a cost of Rs 1.32 crore; will provide convenience.

Basti News: 1.32 करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय हॉल, मिलेगी सहूलियत

Thu, 17 Sep 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Multi-purpose hall to be built at a cost of Rs 1.32 crore; will provide convenience.
​जिला बेसिक ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय
बस्ती। पुराने बीएसए कार्यालय के परिसर में मल्टीपर्पज हाॅल बनेगा। 1.32 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। शासन स्तर से यूपी सीडीको कार्यदायी संस्था के रूप में चयनित हुई है। बहुउद्देशीय भवन में सभागार के साथ ही गेस्ट रूम व शौचालय ब्लाॅक का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में बीएसए कार्यालय के सभागार में 20 से 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। जिले स्तर पर आयोजित होने वाले शैक्षिक कार्यक्रम के लिए विभाग को जीजीआईसी का बहुउद्देशीय हॉल चुनना पड़ता था। मीटिंग व अन्य कार्यक्रमों के लिए थोड़ी समस्या होती थी। वर्ष 2024 में बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर अब मुहर लग गई है।
विज्ञापन

500 लोगों के बैठने की क्षमता का यह हाॅल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ ही कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा। महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लाॅक बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नहीं था मीटिंग हॉल
विभाग के पास ऐसा कोई हाॅल भी नहीं था, जहां पर कोई मीटिंग कराई जाए। मीटिंग के लिए पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह का सहारा लेना पड़ता था। जिस पर डीजल मद में करीब 50 हजार रुपये खर्च आते थे। इन दोनों समस्या को देखते हुए एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में बीएसए अनूप कुमार ने शासन को पत्र लिखा था। जिलाधिकारी की तरफ से इसकी स्वीकृति प्रदान की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed