फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother's court is decorated...queues of devotees are forming.

Basti News: सज गए मां के दरबार...भक्तों की लग रही कतार

Tue, 23 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mother's court is decorated...queues of devotees are forming.
बहादुरपुर के प्रतापपुर चौराहे पर स्थापित प्रतिमा- संवाद
बस्ती। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को ग्रामीण अंचल में दुर्गा पूजा समारोह का शुभारंभ हो गया। प्रमुख कस्बों से लेकर बाजार और गांव के नुक्कड़ाें पर सजे- धजे दुर्गा पंडालों में देवी प्रतिमाएं दिन में स्थापित कर दी गई। पुरोहितों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कराया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य यजमान से मां दुर्गा के प्रतिमा की आंख की पट्टी खोली। इस दौरान प्रत्येक पंडाल में देवी के जयकारों की गूंज होने लगी।
जिले के हर्रैया, भानपुर, रुधौली, बनकटी, कलवारी, कुदरहा, सोनहा, वाल्टरगंज, मुडेरवा आदि कस्बों में दुर्गा पूजा समारोह नवरात्रि के पहले दिन से ही शुरू हो गया है। यह आयोजन दस दिनों तक अनवरत चलता रहेगा। सोमवार सुबह से ही देवी प्रतिमाओं को स्थापित करने को लेकर आयोजन समितियों का उत्साह बढ़ा रहा। लोग ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य लोडर वाहन लेकर मूर्तिकारों के कारखानों पर पहुंचने लगे।
विज्ञापन

यहां पहले से बुकिंग की गई प्रतिमाओं को लेकर पंडाल की ओर ले जाया जाने लगा। आयोजन समितियों की आवाजाही दिन भर लगी रही। सड़कों पर देवी देवताओं की प्रतिमाओं को वाहनों पर लेकर चल रहे देवी भक्त जयकारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद तक लगभग सभी पंडालों में बाघ पर सवार मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के साथ लक्ष्मी- गणेश, कार्तिकेय एवं देवी देवताओं की अन्य प्रतिमाएं स्थापित कर देवी का दरबार सज गया। शाम में ढलने के बाद श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचने लगे। पंडाल- पंडाल श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। आरती- पूजन, स्तुति के बीच मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा के आंख की पट्टी खोली गई।

देवी दरबार में पूजन के उतरांत श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर प्रसाद आदि भी वितरित किया जा रहा है। देवी गीतों के कैसेटों की भी गगनभेदी गूंज हो रही है। जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया है।

बहादुरपुर के प्रतापपुर चौराहे पर स्थापित प्रतिमा- संवाद

बहादुरपुर के प्रतापपुर चौराहे पर स्थापित प्रतिमा- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed