फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Mother' will keep an eye on MDM in council schools

परिषदीय विद्यालयों में ‘मां’ रखेगी एमडीएम पर नजर

Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
'Mother' will keep an eye on MDM in council schools
परिषदीय विद्यालयों में ‘मां’ रखेगी एमडीएम पर नजर
विज्ञापन

बस्ती। परिषदीय स्कूलों में बनने वाले मिड डे मील पर अब बच्चों की ‘मां’ नजर रखेंगी। वह भोजन की गुणवत्ता के साथ साफ सफाई, परोसने के तरीके का ध्यान देंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत मां के नाम छह सदस्यीय महिला समूह का गठन होगा। यह समूह उन महिलाओं का होगा, जिनके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। संगठन हर दिन भोजन पर नजर रखेगा। इससे एमडीएम में हो रही हेराफेरी पर रोक भी लगेेगी।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को भोजन देने के लिए शासन की ओर बाकायदा मेन्यू तैयार किया गया है। हर दिन अलग-अलग भोजन बच्चों को दिया जाता है। जिसको लेकर सरकार बच्चों को परोसने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर काफी गंभीर है लेकिन आए दिन स्कूलों में मनमानी बरती जाती है। जिसको देखते हुए शासन के निर्देश पर विभाग ने मिड डे मील की निगरानी करने के लिए छह सदस्यीय महिलाओं का समूह गठन करने का फैसला किया है। विभाग ने इस समूह को मां नाम दिया है। मां अभियान में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को सदस्य बनाया जाएगा। विभाग के अधिकारी संबंधित गांवों की महिलाओं का चयन करेंगे। अधिकारियों का मानना है कि इससे एमडीएम में हो रही हेराफेरी पर रोक लगेगी और बच्चो को गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिलेगा।
विज्ञापन

मां समूह में छह माताओं को शामिल किया जाएगा। जो हर रोज इनमें से एक मां स्कूल आएंगी और मिड डे मील चखेंगी। इसके बाद वह अपना फीडबैक देंगी। खाने की गुणवत्ता, स्वाद, क्या बदलाव होना चाहिए आदि के बारे में बताएंगी। ये सब रजिस्टर में लिखा जाएगा। इन सुझावों के आधार पर ही मेन्यू तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed