फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A tough struggle to travel for free

Basti News: निशुल्क यात्रा करने के लिए कड़ी जद्दोजहद

Fri, 28 Aug 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A tough struggle to travel for free
रक्षाबंधन पर्व उमड़ी भीड़ के बाद बस में सवार होने से पहले मशक्कत करते यात्री संवाद
बस्ती। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बृहस्पतिवार को रोडवेज बसों में महिलाओं की निशुल्क यात्रा शुरू हो गई। भाई की कलाई पर राखी बांधने मायके जाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ने से बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ रही। इसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक रही। बस पहुंचते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में जद्दोजहद होती दिखी।
विज्ञापन

हालांकि, पहले दिन ही निशुल्क यात्रा की सुविधा पर अव्यवस्था हावी नजर आई। बसों के लिए महिलाओं और उनके साथ आए परिजन को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मुख्य मार्गों और शहर के प्रमुख चौराहों पर भी यात्री बसों की प्रतीक्षा करते दिखाई दिए। रक्षाबंधन पर शासन ने महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी है। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह छह बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की आधी रात तक जारी रहेगी। इस दौरान महिलाएं रोडवेज बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। शून्य रुपये के टिकट पर मायके जाने वाली महिलाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस बार महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed