Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother says son was beaten and hanged as per post mortem report

Basti News: मां बोल रही बेटे की पिटाई की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया हैंगिंग

Wed, 23 Oct 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 23 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mother says son was beaten and hanged as per post mortem report
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुदरहा। लालगंज क्षेत्र के जिभियांव गांव के राजकुमार की आत्महत्या का मामला उलझता जा रहा है। एक तरफ मृतक की मां कह रही है कि चौराहे पर सिगरेट मांगने को लेकर उसके बेटे की कुछ लोगों ने पिटाई की थी।
इससे आहत होने के कारण बेटे ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई की बात शामिल न होने की वजह से केस दर्ज करने को राजी नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि, राजकुमार की पत्नी रुपाली को बुधवार को पुलिस कार्यालय पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए बुलाया गया है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सीओ स्वर्णिमा सिंह को जांच सौंपी गई है, जो तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को परिवार के लोगों ने गांव के अन्य लोगों के साथ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।
मांग की थी कि जिन लोगों ने सिगरेट पिलाने की बात पर पिटाई की, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। राजकुमार की मां सीमा देवी का कहना है कि बेटा राजकुमार 14 अक्तूबर की शाम को जिभियांव चौराहे पर गया था।
वहां मौजूद कुछ लोगों ने बेटे से सिगरेट पिलाने के लिए कहा। उसने कहा कि मैं सिगरेट न पीता हूं न पिलाता हूं। इस पर वे लोग राजकुमार को जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली देने लगे।
आरोप है कि उसे लात मूक्का घूसा से मारने लगे। फोन करके अपने 10 अन्य साथियों को भी बुला लिए। सीमा देवी के मुताबिक घटना की सूचना पर वह खुद मौके पर पहुंची और उन लोगों से हाथ जोड़कर विनती करने लगी कि बेटे को छोड़ दीजिए।
मगर वे लोग नहीं माने और उसे अपमानित करते हुए पिटाई की तथा जान से मार डालने की धमकी भी दी। तमाम लोग मौके पर जुट गये और बीच बचाव करके किसी तरह उसकी जान बची। आरोप है कि राजकुमार काफी सीधा सादा तथा संजीदगी पसंद था।

घटना से वह स्वयं को काफी अपमानित महसूस किया तथा अवसाद में हो गया। जिसके कारण उसी रात करीब आठ बजे कमरे के अन्दर जाकर पंखे से लटक कर आत्म हत्या कर लिया। बसपा नेता पूर्व राज्यमंत्री कल्पनाथ ने कहा कि मामला गंभीर है और पुलिस अधीक्षक ने जांच का आश्वासन दिया है। दोषियों पर कार्रवाई आवश्यक है। क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed