फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother of two children ate poison

Basti News: प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर दो बच्चों की मां ने खाया विषाक्त

Mon, 18 Mar 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mother of two children ate poison
पुलिस ने युवक को थाने में बैठाया, महिला को अस्पताल भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बनकटी (बस्ती)। प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर लालगंज थाने में रविवार शाम को दो बच्चों की मां ने चूहा भगाने वाली दवा खाकर जान देने की कोशिश की। यह देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन पुलिस ने निजी वाहन से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है। अब एक-दूसरे पर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। पुलिस ने युवक को थाने में बैठा लिया है।

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले लालगंज थाना क्षेत्र के युवक से दो बच्चों के साथ रहने वाली इसी जिले की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले दोनों साथ घर आए। इसके बाद महिला अपने पिता के घर चली गई।
विज्ञापन

रविवार को वह लालगंज थाने में पहुंची और तहरीर देकर कहा कि दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा संबंध है। अब युवक ने शादी से इन्कार कर दिया है। लालगंज पुलिस ने प्रेमी युवक को थाने में बुलवाया तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया। इस पर महिला थाने से बाहर जाकर साथ लाई चूहे भगाने वाली दवा खा ली। इसके बाद फिर थाने में आ गई। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed