फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother is wandering from door to door for her child's birth certificate

Basti News: बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए दर-दर भटक रही मां

Tue, 06 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 06 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mother is wandering from door to door for her child's birth certificate
बनकटी। ब्लाक मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केबीपीएमयू कार्यालय में बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन रहा है। प्रमाणपत्र के लिए माताएं दर-दर भटक रही हैं। पीएचसी का बीपीएमयू कार्यालय एक सप्ताह से मुंडेरवा में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं को जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बच्चों को लेकर भटकना पड़ रहा है। जबकि अस्पताल के जिम्मेदार मुंडेरवा जाकर प्रमाण पत्र बनवाने की बात कहकर लौटा रहे हैं। महिलाएं माली हालत ठीक न होने से घर लौट रही है। हर्रैया ग्राम पंचायत की सावित्री सोमवार को पीएचसी बनकटी पहुंचीं। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की उम्मीद लगाए घंटों बैठकर ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधन इकाई (बीपीएमयू) कार्यालय खुलने का इंतजार करती रहीं लेकिन कार्यालय का ताला नहीं खुला। वहीं घुकसा गांव की सोना देवी भी मासूम बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल पहुंच गईं और 15 दिन पूर्व हुए आवेदन के आधार पर जन्म प्रमाणपत्र मांगने लगीं
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर मुंडेरवा सीएचसी पर बीपीएमयू कार्यालय संबद्ध किया गया है। ऐसे में कुछ समस्याएं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed