{"_id":"65cbc53ea37b2fb8de07dee7","slug":"mother-and-son-locked-in-room-and-stuff-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111416-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मां-बेटे को कमरे में बंद कर सामान समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मां-बेटे को कमरे में बंद कर सामान समेट ले गए चोर
Wed, 14 Feb 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के छरदही गाँव में रात चोरों ने खंगाला घर।
कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही में लगातार हो रही चोरी से दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही में लगातार हो रही चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं। सोमवार की रात चोरों ने मां-बेंटे को कमरे में बंद कर नकदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। इससे पांच दिन पहले चोर मस्जिद के दरवाजे का ताला तोड़कर दानपात्र चुरा ले गए थे।
जानकारी के अनुसार, छरदही में शहबान के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर में घुस गए। कमरे में सो रहे शहबान और उसकी मां मेहरुन्निशा के कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर दी। उसके बाद तीन कमरों और बक्से में लगे छह ताले को तोड़कर कीमती सामान इकठ्ठा कर लिया। लगभग तीन बजे रात को घर में खटपट की आवाज सुन मेहरुन्नि की नींद टूट गई।
जब दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से बंद था। बेटे शहबान को जगाया। दोनों शोर मचाने लगे। शोर सुनकर चोर फरार हो गए। शाहबान ने पड़ोसी को फोनकर घर का दरवाजा खुलवाया। चोरी की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने घटना स्थल की जांच की। चोरी की सूचना ग्रामीणों ने कलवारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।