{"_id":"67797b2e1cfe72a836047597","slug":"mother-and-daughter-were-murdered-on-december-3-itself-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129900-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन दिसंबर को ही मां-बेटी की कर दी गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन दिसंबर को ही मां-बेटी की कर दी गई थी हत्या
Sat, 04 Jan 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आए करुणाकर उर्फ लल्लन ने पुलिस के सामने कबूल किया गुनाह
हत्यारोपी नहीं चाहते थे कि मां-बेटी न्यायालय में दें बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। सौतेली मां और बहन की हत्या कर शव जलाने में शामिल आरोपी करुणाकर उर्फ लल्लन उपाध्याय ने पुलिस पूछताछ में कई रहस्य खोले। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जमीन की वजह से उन लोगों ने सौतेली मां गोदावरी देवी और बहन सौम्या को मौत के घाट उतार दिया था। वे लोग नहीं चाहते थे कि पांच दिसंबर को दोनों हर्रैया तहसीलदार न्यायालय में बयान दें। यदि वे ऐसा कर पातीं तो जमीन से उन सबका हक खत्म हो जाता।
पुलिस के अनुसार, करुणाकर ने पूछताछ में बताया कि बयान के बाद केस मां और बहन के पक्ष में चला जाता। दो बीघा सेंठा गांव की जमीन मां और बहन के नाम हो जाता। मां किसी को भी जमीन दे सकती थी। इसके लिए बड़े पिता कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर के परिवार के साथ मिलकर उन लोगों ने हत्या करने की साजिश रची।
गिरफ्त में आए करुणाकर उर्फ लल्लन ने पुलिस से कबूल किया कि तीन दिसंबर को ही उन लोगों ने मां-बेटी का काम तमाम कर दिया था। बताया कि तीन दिसंबर की रात नौ बजे दोनों कमरे में थीं। उसी समय वे लोग घर में घुसे। सबसे पहले गोदावरी देवी के मुंह पर कपड़ा रखकर गले को दबा दिया। उनके मरने के बाद सौम्या के सिर पर प्रहार कर उसे भी गला दबाकर मार डाला। जब दोनों की मौत हो गई तो कमरे में गैस सिलिंडर रखकर आग लगा दी और दरवाजा बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
..
झांसी तक बाइक से गए हत्यारोपी
करुणाकर के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद वे लोग बाइक से आंबेडकरनगर सुल्तानपुर के रास्ते प्रयागराज गए। वहां से झांसी तक बाइक गए। वहां बाइक छोड़कर सभी अलग-अलग दिल्ली, मुंबई, नोएडा, हरियाणा, नेपाल सहित अन्य जगहों पर ठिकाना बदल बदलकर रहे। दूसरे के मोबाइल से आपस में बात करने के अलावा पुलिस की लोकेशन लेते रहते थे।