{"_id":"5a1709a94f1c1b7a548beccc","slug":"mostly-election-results-within-6-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे में आ जाएंगे अधिकतर परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे में आ जाएंगे अधिकतर परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
counting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मतदान के बाद प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने गणना की ऐसी व्यवस्था बनाई है कि छह घंटे में अधिकतम परिणाम घोषित हो जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत दो बजे तक विजयी उम्मीदवारों की तरफ से मिठाई भी बंटने लगेगी।
बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी इस बार अध्यक्ष पद की गणना के लिए 40 टेबल बनाए जाएंगे, जबकि सदस्य के लिए कुल 33 टेबल लगेंगे। गणना कार्य में अध्यक्ष के 221 और सदस्य के 182 सहित कुल 403 मतगणना कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसको लेकर दिन भर विकास भवन में सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में और पंचस्थानी कार्यालय में मंथन हुआ।
एक नगरपालिका और चार नगर पंचायत के अध्यक्षों तथा 76 वार्डों के सदस्यों के लिए कुल 584 प्रत्याशियों ने राजनीतिक किस्मत आजमाई है। इनमें अध्यक्ष के 67 और सदस्य के लिए 517 लोग शामिल हैं। जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा, इसका निर्णय पहली दिसंबर को सुबह आठ से दो बजे के बीच में हो जाएगा।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने गणना की थकाऊ प्रक्रिया को कम करने के लिए नई व्यवस्था की है। नगरपालिका अध्यक्ष के मतों की गिनती 25 टेबल पर होगी, यानी प्रत्येक वार्ड की गिनती एक टेबल पर होगी। वहीं सदस्य की गिनती 22 टेबल पर होने की व्यवस्था बनी है।
नगर पंचायत बनकटी में अध्यक्ष के चार व सदस्य के दो, हर्रैया में अध्यक्ष के और सदस्य के दो-दो, बभनान में अध्यक्ष के तीन व सदस्य के दो टेबुल पर गणना होगी। इसी तरह नगर पंचायत रुधौली में अध्यक्ष के छह दो व सदस्य के लिए तीन मेज पर गिनती होगी।
गणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 27 को
मतदाना कार्मिक प्रभारी सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण का संभावित कार्यक्रम 27 नवंबर को दो पालियों में केडीसी में कराने की योजना बनाई गई है। बताया कि पहली पाली का प्रशिक्षण 11 से 12 बजे तक और दूसरी पाली का प्रशिक्षण दो से तीन बजे तक होगा।