फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Most reliable helpline family: Police Station President

सबसे विश्वसनीय हेल्प लाइन परिवार, परेशानी जरूर बताएं : थानाध्यक्ष

Wed, 15 Feb 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Most reliable helpline family: Police Station President
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में छात्राओं को जूड़ो के कौशल सिखाती महिला थानेदार भाग्यवती पांडेय
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में पुलिस का मिशन शक्ति कार्यक्रम हुआ
विज्ञापन

खुद की सुरक्षा करना सीखें छात्राएं : भाग्यवती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छात्राओं व महिलाओं के लिए सबसे विश्वसनीय हेल्पलाइन परिवार है, जो भी परेशानी सामने आए सबसे पहले परिवार में ही उसे साझा करें। पुलिस भी परेशानी का निवारण करेगी।
यह कहना है महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय का। वह राजन इंटरनेशनल एकेडमी में पुलिस की ओर से आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। कहा कि समाज में फैल रहे अपराध व विसंगतियों की रोकथाम के लिए सभी को सजग रहना होगा। इसलिए छात्राओं व महिलाओं को कानून के बारे जानकारी भी होनी चाहिए। महिला थानेदार ने छात्राओं को आज कल होने वाले अपराधों से परिचित किया। ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने के तरीके से भी परिचित कराया। छात्राओं को मनचलों को सबक सिखाने के लिए जूडो के कौशल भी सिखाए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने थानाध्यक्ष का आभार जताया। इस मौके पर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजीव पांडेय, सौरभ पांडेय, अनादी नाथ पांडेय, शारीब, गोपाल, रिशु, वैभव, किरण सब्स्टिन, प्रमिला और अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed