{"_id":"68ae18b595964977ff07e051","slug":"most-of-the-village-heads-did-not-attend-the-training-basti-news-c-207-1-bst1004-142679-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे ज्यादातर ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे ज्यादातर ग्राम प्रधान
Wed, 27 Aug 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
मानिकचंद। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत साऊंघाट ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें अधिकतर ग्राम प्रधानों ने भाग नहीं लिया। जितने ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया उसमें भी अधिकतर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ही मौजूद रहे।
प्रशिक्षण में नाइन थीम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षक दीनानाथ गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत में गरीबी मुक्त एवं आजीविका उन्नति गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ और हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव सहित पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम सचिव लालजी कन्नौजिया, सीपी चौधरी, अखिलेश वर्मा, रमाकांत वर्मा, यशपाल सिंह यादव, मनोज कुमार वर्मा, सुशील चौधरी, माइकल यादव, रीता चौधरी, विवेक श्रीवास्तव, रितेश यादव, इरफान अहमद, पंकज कुमार, मीना देवी, उमेश चौहान, सरजू प्रसाद, दूधनाथ चौधरी आदि मौजूद रहे।