फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Most of the passengers of Pune special train got their tickets canceled

Basti News: पुणे स्पेशल ट्रेन के अधिकतर यात्रियों ने निरस्त कराया टिकट

Tue, 28 May 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 28 May 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Most of the passengers of Pune special train got their tickets canceled
बस्ती। पुणे स्पेशल अप एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन बीत जाने के बाद भी स्टेशन पर नहीं आई। यह ट्रेन 44 घंटे विलंब से चल रही है। नतीजतन इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए आरक्षण कराए अधिकतर यात्री टिकट निरस्त कराकर घर लौट गए। हालांकि, आवश्यक कार्य से यात्रा करने वाले कुछ यात्री अब भी भीषण गर्मी में स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की ओर से गर्मी में यात्रियों को सहूलियत देने के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है।लेकिन पिछले एक माह से अधिक का दिन बीत गया।अभी तक अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन प्रतीक्षा को लेकर हो रही है।स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 30 घंटे से अधिक का समय बीत गया। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए। लेकिन अभी तक ट्रेन का कोई अता पता नहीं है। अब मजबूर होकर टिकट कैंसिल कराकर घर वापस जा रहा हूं। उन्होंने बताया कि इस तरह की परेशानी कभी नहीं आई।महिला यात्री वंदना ने बताया कि बच्चों के साथ स्टेशन पर 8 घंटे से ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही हूं। गर्मी के चलते बच्चे काफी परेशान हो गए हैं। ट्रेन का इंतजार करना अब मुश्किल होता जा रहा है। घर के लोग टिकट निरस्त करने के लिए बोल रहे हैं। अब कुछ समझ में नहीं आ रहा है।क्या किया जाए। स्टेशन पर आकर मुसीबत में फंस गई हूं। महाराजगंज के यात्री इंद्रेश ने बताया कि पूणे स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करना है। मजबूरी में 35 घंटे से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। ट्रेन चाहे जब भी आएगी। सफर करना ही करना है।
विज्ञापन




ये ट्रेनें चल रही है विलंब से

सोमवार को जो ट्रेनें विलंब से चल रही है।उनमें सबसे ज्यादा पूणे स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 44 घंटे लेट है।जबकि दिल्ली स्पेशल अप 4 घंटे,डिब्रूगढ़ डाउन एक्सप्रेस 5 घंटे, नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस अप 4 घंटे,श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा अप एक्सप्रेस ट्रेन 5 घंटे,गोरखपुर समर स्पेशल एक्सप्रेस डाउन ट्रेन 8 घंटे,ग्वालियर समर स्पेशल अप एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे,गांधीधाम समर स्पेशल अप एक्सप्रेस ट्रेन 7 घंटे व मऊ स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 11:30 घंटे देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed