फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Most of the express trains diverted, passengers upset

Basti News: अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें डायवर्ट, यात्री हुए परेशान

Mon, 28 Oct 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 28 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Most of the express trains diverted, passengers upset
-डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य चल रहा ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य
विज्ञापन

-इंटरसिटी व पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दीपावली व छठ त्योहार के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेनों के साथ निरस्त चल रहीं कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। लेकिन, रविवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिए जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के डोमिनगढ़-जगतबेला के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य और डोमिनगढ़-गोरखपुर के बीच तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मेगा ब्लॉक दिया गया है। रेल मंत्रालय ने 14 से 27 अक्टूबर तक कुछ ट्रेनें को निरस्त कर दिया और कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

इधर, त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए निरस्त चल रहीं कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। इसी बीच रविवार को अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती के रास्ते जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इनमें वैशाली सुपरफास्ट, एक्सप्रेस गोरखधाम सुपरफास्ट, सत्याग्रह, जनसाधारण, अवध, कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते चलाया जा रहा है। जबकि लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन को गोंडा-बढ़नी के रास्ते चलाया जा रहा है।

इसी तरह बाघ एक्सप्रेस को छपरा, वाराणसी, जौनपुर अयोध्या, बाराबंकी के रास्ते चलाया जा रहा है। बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन को छपरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते संचालित किया गया है। मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों की ट्रेनें जहां छूट जा रही हैं। वहीं गंतव्य तक पहुंचने में लोगों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से गोंडा जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं भटनी-अयोध्या पैसेंजर, गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेनें अब भी निरस्त चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed