{"_id":"67b0e3e3ac1c7f42820fbc1a","slug":"most-cases-of-land-dispute-in-samadhan-diwas-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132057-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समाधान दिवस में भूमि विवाद के सर्वाधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समाधान दिवस में भूमि विवाद के सर्वाधिक मामले
Sun, 16 Feb 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं की सुनवाई करते डीएम रवीश गुप्ता व एसपी अभिनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली सभागार में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रवीश गुप्ता ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि संबंधी मामले सबसे अधिक आए, मगर निस्तारण की गति धीमी रही।
डीएम के समक्ष कुल 62 शिकायती प्रार्थना पत्र पेश हुए। इनमें से नौ शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। मौजूद अधिकारियों को डीएम ने आगाह किया कि जिन विभागों की शिकायतें आज प्राप्त हुई हैं, उन विभागों के अधिकारी शिकायतों को गंभरीता से देखें और उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी राजस्व विभाग के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
एसपी अभिनंदन ने प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनें और त्वरित निस्तारण कराएं। इस दौरान एसडीएम शाहिद अहमद, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, डीएफओ जयप्रकाश, डीपीआरओ रतन कुमार, डीपीओ राजेश कुमार, डीएसओ सत्यवीर सिंह, पीओ डूडा सुनीता सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।