फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   More buses will be deployed to manage the crowds.

Basti News: भीड़ से निपटने के लिए चलाई जाएंगी और बसें

Tue, 03 Nov 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
More buses will be deployed to manage the crowds.
बस्ती। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। छह से 17 नवंबर तक विभिन्न रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

चालक-परिचालकों को लगातार 12 दिन ड्यूटी करने पर 4800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ स्थानीय मार्गों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसके तहत चालक और परिचालकों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर प्रतिदिन 400 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। लगातार 11 दिन ड्यूटी करने पर 4400 और 12 दिन ड्यूटी करने पर 4800 रुपये मिलेंगे। निर्धारित दूरी से अधिक बस संचालन करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती डिपो से दिल्ली रूट पर 40 से अधिक बसें लगाने की तैयारी है। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर और मेरठ रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लोकल रूटों पर यात्रियों की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। बसों के संचालन और व्यवस्था की निगरानी के लिए यातायात निरीक्षकों (टीआई) की भी ड्यूटी लगाई गई है। प्रोत्साहन योजना में तकनीकी कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। उन्हें 11 दिन काम करने पर 2100 रुपये और 12 दिन काम करने पर 2500 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस अवधि में निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed