{"_id":"577bee174f1c1b72027fac4a","slug":"monsoon-is-snitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगा दे जाता है मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगा दे जाता है मानसून
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल में मानसून का सक्रिय रुख देख किसान उत्साह से भर हुए हैं। लगातार हो रही झमाझम बारिश से उनकी उम्मीदें परवान चढ़ी हैं, मगर पिछले तीन वर्षों का बारिश का हश्र झेल चुके किसान अभी भी डरे हुए हैं। भय है कि कहीं फिर ऐन मौके पर मौसम दगा दे गया तो रही सही जमापूंजी गंवाते देर नहीं लगेगी। हालांकि इस सीजन में अब तक 30 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है।
इस बार उम्मीद के मुताबिक समय पर मानसून सक्रिय हुआ। शुरुआत में थोड़ी बरसात हुई लेकिन 2/3 जुलाई के बीच पूरे जिले में झमाझम बारिश हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया। प्रगतिशील किसान रघुनाथ चौधरी बताते हैं कि पिछले वर्ष शुरुआत में ही मानसून कमजोर था। मगर इस बार बोहनी अच्छी हुई है। इसलिए उम्मीद है कि आगे भी बारिश अच्छी हो। हालांकि दूसरे किसान रंगनाथ उपाध्याय बताते हैं कि इस बार भी डर लग रहा है। इसीलिए धान की रोपाई कम करा रहे है। ऐसे तमाम किसान हैं जो मौसम के रुख से ज्यादा उम्मीद नहीं करते। मौसम विज्ञानी डा. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार इस बार औसत बारिश का अनुमान है।