फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monsoon back on track, chances of good rain throughout the week

Basti News: पटरी पर लौटा मानसून, हफ्तेभर अच्छी बारिश के आसार

Tue, 13 Aug 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 13 Aug 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Monsoon back on track, chances of good rain throughout the week
कई इलाकों में हुई तेज बारिश, मुरझाई फसलों में लौट रही हरियाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मानसून पटरी पर आ गया है। पिछले पांच दिन से जिले में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है। सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बारिश हुई। शहर में करीब घंटेभर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे हफ्ते अच्छी बारिश के आसार दिख रहे हैं।
जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते धान की मुरझाई फसलों में हरियाली लौट आई है। अब फसलें तेजी से बढ़ रही हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यह समय फसलों के विकास के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। ऐसे में जब बारिश का पानी संजीवनी का काम कर रही है।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में पानी भर गया। सर्वाधिक दिक्कत मालवीय मार्ग और स्टेशन रोड से होकर आने-जाने वालों को हुई। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पूरे हफ्ते मानसून सक्रिय रहेगा और बढि़या बारिश के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
तहसील परिसर में भरा पानी
भानपुर। सोमवार को तहसील क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। बारिश का पानी तहसील परिसर में भर जाने से फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं के चैंबर से प्रशासनिक भवन तक आने-जाने में लोगों को दिक्कत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed