फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Money for land deed, on asking for it back he was chased with a shovel

Basti News: जमीन बैनामा के लिए रुपये, वापस मांगने पर फावड़ा लेकर दौड़ाया

Fri, 28 Jun 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Money for land deed, on asking for it back he was chased with a shovel
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कलवारी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कलवारी क्षेत्र के सुअरहा निवासी दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने जमीन बैनामा करने के लिए रुपये ले लिए। बाद में बैनामा करने से मुकर गए। रुपये वापस मांगने पर फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया।

पाकरडाड़ निवासी रामगोपाल ने प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि उसने सुअरहा निवासी वीरेंद्र कुमार से 16 धुर जमीन 80 हजार में तय की थी। 50 हजार रुपये बयाना के रूप में जनवरी 2021 में दिए। शेष 30 हजार व्यवस्था कर 15 फरवरी 2023 को लेकर वीरेंद्र के पास गए तो वह जमीन का बैनामा करने से मुकर गए। उसी दिन 10 हजार रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

बाकी के लिए हीलाहवाली करने लगे। 22 जून 2023 को घर जाने पर वीरेंद्र आक्रोशित होकर गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। इसमें उनके भाई रामकुमार ने भी सहयोग किया। कोर्ट ने कलवारी पुलिस को वीरेंद्र कुमार व रामकुमार पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच उप निरीक्षक सैयद वसी हैदर जैदी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed