फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MoIC, which has been sitting at the same place for three years, will be removed; information sought

Basti News: तीन साल से एक ही जगह जमे एमओआईसी हटेंगे, मांगी जानकारी

Sat, 23 May 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
MoIC, which has been sitting at the same place for three years, will be removed; information sought
बस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तीन साल से अधिक समय तक तैनात रहने वाले प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किया है। आदेश के बाद सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों से प्रारूप पर जानकारी मांगी है। दो दिन के अंदर जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

विभागीय जानकारों ने बताया कि कुछ सीएचसी पर कई एमओआईसी कई साल से जमे हुए हैं। कुछ पांच साल से अधिक तो कुछ 10 साल से एक ही जगह पर कार्यरत हैं। यही हाल पीएचसी का भी है। विभागीय मिलीभगत के चलते कुछ पीएचसी पर तो 10 वर्षों से एक ही चिकित्सा प्रभारी तैनात हैं। उनका स्थानांंतरण नहीं किया गया। इसे लेकर कई बार सवाल भी उठे।
विज्ञापन

पीएचसी कुदरहा में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ का भी यही हाल है। डिप्टी सीएमओ रैंक पर होते हुए भी वहीं पर बने हुए हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अनुभाग दो ने सीएमओ को पत्र जारी कर बताया कि सीएचसी पर तीन साल से कार्यरत अधीक्षक का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने अधीक्षकों को प्रारूप पर अपनी जानकारी देने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारूप पर चिकित्सा अधीक्षक का नाम, तैनाती का समय व तैनाती का स्थान भरना है। उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर यह जानकारी सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराएं। लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed