{"_id":"669587f5c4ea02e48e083364","slug":"mohit-kidnapping-case-fear-of-untoward-incident-deepens-police-hands-empty-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120527-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित अपहरण कांड : गहरा रही अनहोनी की आशंका, पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित अपहरण कांड : गहरा रही अनहोनी की आशंका, पुलिस के हाथ खाली
Tue, 16 Jul 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
- शुक्रवार को करीब दो बजे दिन में हुआ था मोहित यादव का अपहरण
- चार आरोपियों की अब तक हो चुकी है गिरफ्तारी, फिर भी सुराग नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चार दिन पहले शहर के पिकौरा दत्तूराय में किराए के कमरे से अपहृत किए गए मोहित यादव के बारे में मंगलवार को भी उसके बारे में पता लगाने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस की 10 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। नामजद निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य के आत्मसमर्पण की खबरें भी आ रही हैं लेकिन पुलिस कबूल नहीं कर रही है। पूरे मामले की आईजी आरके भारद्वाज मॉनीटरिंग कर रहे हैं। आईजी ने बताया कि मोहित यादव को सकुशल ढूंढ निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस केस का घटनाक्रम और चर्चाओं के मुताबिक अनहोनी की आशंकाएं गहराती जा रही हैं। सोमवार को गिरफ्त में आए चार आरोपियों के पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने कुछ अन्य आरोपियों को चिह्नित किया है लेकिन उनमें से किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई को दोपहर दो बजे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर में मारपीट व तोड़-फोड़ की जा रही है। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मोहित यादव जो उनके यहां किराये पर कमरा लेकर रहता था, उसे आदित्य विक्रम सिंह, पुलकित गर्ग, सत्यम कसौधन, मोनू, सैय्यद इलहान व उनके साथ अन्य लड़के आकर कमरे में घुस कर उसे मार रहे थे। तोड़-फोड़ भी किए। मोहित जब बाथरूम में घुसा तो आरोपी उसे वहां से खींचकर नीचे ले जाकर कुछ दूर पैदल चलते हुए मुख्य मार्ग पर आकर चार पहिया वाहन से अपहरण करके हत्या करने की नियत से लेकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर लिया था, तब से उसका कहीं पता नहीं चल रहा है।
अब तक चार की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस सनसनीखेज केस में पुलिस ने अब तक एक नामजद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें 23 वर्षीय मोनू जायसवाल निवासी गांधीनगर थाना कोतवाली, 18 वर्षीय अमन गुप्ता , 18 वर्षीय करन जायसवाल व 18 वर्षीय सादिक उर्फ सुद्दु निवासी गांधीनगर शामिल है। आरोपियों के पास से एक महिंद्रा एक्सयूवी, काली अपाची व स्कूटर बरामद हुआ।
विज्ञापन
सुराग ढूंढने कुआनो नदी में उतरी पुलिस
घटना के संबंध में पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। जानकारी मिली है कि पुलिस महसों के पास नदी में कुछ सुराग तलाश करने के लिए उतरी थी लेकिन पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। चर्चा है कि यहां से ले जाने के बाद महसों क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मोहित यादव को मारे-पीटे। वहां से कहां ले गए इसका पता नहीं चल रहा है।
वीडियो वायरल होने की चर्चा
चार आरोपियों की गिरफ्तारी में सोमवार को ही खुलासा हो गया था कि मोहित यादव ने उसके भाई सत्यम का अश्लील वीडियो बना लिया था। गिरफ्तार किए गए अमन ने पुलिस को बताया कि मोहित यादव ने उसके भाई सत्यम का धोखे से वह वीडियो बना लिया था। उसी को डिलीट करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है। मगर वह नहीं मान रहा था। वही वीडियो डिलीट करने के लिए मोहित का अपहरण किया गया। लेकिन सूत्र बताते हैं कि वह वीडियो कई मोबाइल फोन में वायरल हो चुका है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
व्यापारियों का उत्पीड़न न करने की मांग
बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि के नेतृत्व में आज व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती से मिला। दोनों अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया है कि मोहित यादव अपहरण कांड में दोषी लोगों के अलावा किसी राजनीतिक दबाव में गांधीनगर इलाके के किसी व्यापारी को प्रताड़ित न किया जाए। इस अवसर पर संत कुमार कसौधन, आकाश कसौधन ,संजय गुप्ता ,पवन अग्रहरि ,नीरज कसौधन, वीरेंद्र बरनवाल, बृज किशोर कसौधन, आशू अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी समाज के लोग उपस्थित रहे।