फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Modi addressed to public

यूपी के गुनहगार है अखिलेश सरकार : मोदी

Thu, 23 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Modi addressed to public
जनसभा को संबोधित करने बस्ती पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala
पंद्रह साल से यूपी में दो सरकारें रहीं बारी बारी से आती हैं, माल खाती हैं और चली जाती हैं। यूपी सरकार के पास एक भी कार्य बताने के लिए नहीं है। प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूट खसोट, हत्या, डकैती चरम पर है। थाने सपा के दफ्तर बन गए हैं। सड़क, बिजली, पानी, दवा जनता को नहीं मिल रही जिसके लिए अखिलेश सरकार गुनहगार है। प्रदेश की सत्ता में आते ही भाजपा सरकार सभी विकास कार्यों और भर्तियों की जांच कराएगी।
विज्ञापन


यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। बृहस्पतिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में चुनावी सभा में अखिलेश सरकार को ही निशाने पर रखा। कहा कि एक नए दोस्त मिले हैं। दोस्ती का कारण नहीं बता रहे। घूम-घूम कर सुबह-शाम सिर्फ मोदी का नाम लेकर कहते हैं कि मोदी ने ये किया, मोदी ने वो किया। हालात यह है कि अखिलेश अब तो गुजरात के गधे पर भी गुस्साते हैं। हम पूछते हैं कि अखिलेश सरकार ने गन्ना किसानों का बकाया क्यों नहीं दिया। केंद्र से प्रधानमंत्री फसल योजना लागू की तो प्रदेश सरकार ने उसमें गन्ना जोड़ दिया, जिससे बीमा कंपनियों ने प्रीमियर बढ़ा दिया जो किसानों पर बोझ है। गन्ना कभी खराब नहीं होता यह सभी जानते हैं, फिर बीमा योजना में शामिल क्यों किया। जबकि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही 32 लाख किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ बकाए का भुगतान किया गया। किसी बिचौलिए को पड़ने नहीं दिया।
विज्ञापन


 मोदी ने याद दिलाया कि 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह बस्ती आए थे और मुंडेरवा चीनी मिल शुरू कराने की घोषणा की। हालात यह कि मुंडेरवा चीनी मिल शुरू हुई नहीं, लेकिन वाल्टरगंज चीनी मिल बंद हो जाने के कगार पर पहुंच गई। यहां के सात किसान सांसद हरीश के साथ दिल्ली पहुंचे। मैने वादा किया कि मिल बंद नहीं होने देंगे। आज भी वाल्टरगंज चीनी मिल काम कर रही है। इस सब के बाद भी अखिलेश सरकार कहती है कि काम बोलता है। इसी तरह यूरिया के लिए किसान लाठी खाते, लाइन लगाते लेकिन मैंने छोटा सा प्रयोग किया। यूरिया को नीम कोटेड कर दिया, अब किल्लत खत्म हो गई। पांच से 15 फीसदी उपज भी बढ़ गई। इसी तरह बिजली की उपलब्धता के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सहयोग का समझौता किया लेकिन अखिलेश सरकार ने खुद को अलग कर लिया, जिससे प्रदेश की जनता को बिजली नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने महज तीन साल में 13 सौ गांवों में विद्युतीकरण कर दिया। फिर भी अखिलेश नए लोगों के साथ घूम-घूम कर प्रदेश के विकास का दावा कर रहे हैं। ऐसे झूठी सरकार जो एक भी काम का हिसाब नहीं दे पा रही, उसे वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी को उखाड़ फेंको। 


अपनी नहीं अपनों के लिए लड़ रहा हूं : पीएम
नोटबंदी के फैसले पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आठ नवंबर की रात जब नोटबंदी का फैसला किया तो सपा, बसपा और कांग्रेस परेशान हो गई। आम पब्लिक को दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन इससे आगे भी बड़ा फैसला लेते रहेंगे। यह लड़ाई अपनी नहीं अपनों के लिए है। देश की 125 करोड़ जनता मेरे भाई बहन हैं। यही मेरा परिवार है। बेईमानों, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी। आप की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed