फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mock drill conducted at coaching centers to handle emergency situations.

Basti News: कोचिंग सेंटरों पर आपात स्थिति से निपटने को हुआ मॉक ड्रिल

Fri, 26 Jun 2026 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted at coaching centers to handle emergency situations.
जिला अ​ग्निशमन केंद्र पर हो रहा मॉकडि्रल। स्रोत- पुलिस
बस्ती। पुलिस, अग्निशमन, कोचिंग संचालक और आम नागरिकों के बीच आपात स्थित से निपटने के लिए कोतवाली से सटे जिला अग्निशमन केंद्र पर शुक्रवार की देर शाम मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान पुलिस और अग्निशमन की टीम ने भीषण अग्निकांड जैसी घटनाओं का प्रतीकात्मक स्वरूप तैयार कर बचाव के लिए पूर्वाभ्यास करके दिखाया। इस दौरान कोचिंग संस्थानों में आपदा के समय बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित निकलने के तौर तरीके भी सुझाए गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में मॉक ड्रिल हुआ। इसमें शहर के कोचिंग संस्थान, होटल, शॉपिंग मॉल के जिम्मेदार कर्मचारी एवं संचालक हिस्सा लिए। इस दौरान अग्निकांड जैसी घटना का प्रतिबिंब तैयार किया गया। इसके बाद अग्निशमन दल और पुलिस के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। पूर्वाभ्यास को देखने के लिए भी भीड़ जुटी रही। सीओ सिटी ने कहा कि कोचिंग संस्थान समेत सभी कामर्शियल बिल्डिंगों में अग्निकांड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए।
विज्ञापन

अग्निशमन यंत्र चालू हालत में रखे जाए। विद्युत सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाए। विशेष सावधानी बरतने पर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इस मौके पर सीएफओ यतींद्र नाथ मिश्र के अलावा बड़ी संख्या फोर्स एवं आम नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed