फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MNREGA work was happening every night in Gram Panchayat Aksada

Basti News: ग्राम पंचायत अकसड़ा में रात में हो रहा था मनरेगा में काम!

Fri, 13 Dec 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
MNREGA work was happening every night in Gram Panchayat Aksada
बहादुरपुर। मनरेगा में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार की ओर से कार्य स्थल से ऑनलाइन फोटो पोर्टल पर अपलोड करना है। बहादुरपुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकसड़ा में बुधवार रात लगभग 9:30 बजे 46 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी निगरानी करने वाले क्लस्टर प्रभारी, एपीओ, खंड विकास अधिकारी कितने संजीदगी से निगरानी कर रहे हैं। उपस्थिति दर्ज करने का कार्य रोजगार सेवक या मनरेगा मेट की होती है। सचिव व अन्य कर्मियों की मिली भगत से अधिकतर ग्राम पंचायतों में शाम को ही उपस्थित दर्ज होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा प्रधान सचिव के मिली भगत से होता है, ताकि कार्यों की निगरानी न हो सके। इसी ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलवारी एहतमाली में बुधवार को सुबह ली गई फोटो रात में अपलोड की गई है। ग्राम पंचायत बहादुरपुर में शाम पांच बजे मजदूरों की उपस्थिति दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed