{"_id":"62488e8d3b2be67c907ab5f5","slug":"mlc-election-voting-will-be-videography-basti-news-gkp431978823","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: बूथों पर मतदान की होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: बूथों पर मतदान की होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव : मतदान की होगी वीडियोग्राफी
बस्ती। एमएलसी चुनाव के सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा सभी बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि सभी मतदाताओं को समुचित जांच करने के बाद ही मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
डीएम शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय निकाय के लिए विधान परिषद क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रही थीं। इस बैठक में तीनों जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम तथा पीठासीन अधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता को मतदान करने के लिए बैगनी रंग का स्केच पेन मतदान केंद्र में उपलब्ध कराया जाएगा लिहाजा किसी मतदाता को अपने साथ पेन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
मतपत्र पर अंकों में 1, 2, 3 लिखकर मतदान करना होगा। मतदान केंद्र के अंदर मतदान पार्टी के साथ-साथ अन्य किसी भी व्यक्ति को मोबाइल, कागज और पानी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि निरक्षर एवं दृष्टिबाधित मतदाता को मतदान करने के लिये सहयोगी की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उसे घोषणा पत्र भरना होगा। एक सहयोगी केवल एक मतदाता के साथ ही जा सकेगा। मतदान नौ अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी। बैठक में प्रेक्षक शिवप्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत आदि मौजूद रहे।