फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Miscreants ran away after snatching mangalsutra, people caught one

मंगलसूत्र छीनकर भागे बदमाश, लोगों ने एक को पकड़ा

Sun, 20 Nov 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Miscreants ran away after snatching mangalsutra, people caught one
चैन स्नेचिंग करते पकड़ा गया आरोपी। संवाद - फोटो : BASTI
मंगलसूत्र छीनकर भागे बदमाश, लोगों ने एक को पकड़ा
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। संसारीपुर-पैकोलिया मार्ग पर स्थित सुकरौली चौधरी गांव के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उसी गांव की महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। भागते समय एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
पकड़े गए बदमाश को ग्रामीणों ने हर्रैया पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पता चला कि घटनास्थल पैकोलिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को पैकोलिया थाने की पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

पैकोलिया थाना क्षेत्र के सुकरौली चौधरी गांव निवासी पियारी देवी पत्नी राजाराम यादव गांव के सामने सड़क के बगल उपलें रख रही थीं। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनके गले का मंगलसूत्र छीनकर भागने लगे। वहां मौजूद महिला का बेटा चिल्लाते हुए बदमाशों के पीछे लग गया। कुछ दूर जाने पर हर्रैया थाना क्षेत्र के बंशीनगर के करीब ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश की पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के पेंडारी गांव निवासी गोविंद वर्मा के रूप में हुई। उसने अपने साथी का नाम उसी गांव का सुनील वर्मा बताया। थानाध्यक्ष पैकोलिया दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पैकोलिया में है। परिवार के लोग थाने में तहरीर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed