फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   miscreant who shot CSC operator caught in an encounter

Basti News: मुठभेड़ में पकड़ा गया सीएससी संचालक को गोली मारने वाला बदमाश, एक सिपाही भी घायल

Tue, 28 Feb 2023 10:12 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Feb 2023 10:12 AM IST
सार

सोमवार को दोपहर बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने रुपये निकलने की बात कहकर सीएससी संचालक को उलझाया। इस बीच एक बदमाश ने संचालक की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। बगल के दुकानदार जब मदद के लिए पहुंचे तो बदमाश सीएससी संचालक के पैर में गोली मारकर फायर करते हुए भाग गए थे।

विज्ञापन
miscreant who shot CSC operator caught in an encounter
बस्ती में पुलिस एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में परशुरामपुर थानाक्षेत्र के हरिगांव में सीएससी संचालक वीरेंद्र राजभर को गोली मारने के एक आरोपी शिवम सिंह को पुलिस ने मंगलवार तड़के धेनुगांवा के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


इलाज के लिए पुलिस टीम उसे लेकर पहले सीएचसी परशुरामपुर पहुंची, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही विजय कुमार के बांह में भी गोली लगी है। उसे भी जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन


पकड़ा गया बदमाश शिवम इसी थानाक्षेत्र के पड़री बाबू गांव का निवासी है। 2019 में गांव के शिवपाल सिंह हत्याकांड में वह अपने पिता, चाचा और अन्य लोगों के साथ जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटकर वह इन दिनों बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को दोपहर बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने रुपये निकलने की बात कहकर सीएससी संचालक को उलझाया। इस बीच एक बदमाश ने संचालक की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। बगल के दुकानदार जब मदद के लिए पहुंचे तो बदमाश सीएससी संचालक के पैर में गोली मारकर फायर करते हुए भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed