फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Misbehavior with a female advocate, constable present in the line

Basti News: महिला अधिवक्ता से बदसलूकी, सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 03 Mar 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 03 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with a female advocate, constable present in the line
सोनहा थाने में धरने पर बैठे विश्व हिंदू महासंघ के पदा​धिकारी,अ​धिवक्ता व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनहा। थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली गांव के रामनगर टोला में जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंचे डायल-112 के पुलिसकर्मियों से रविवार को महिला अधिवक्ता की बहस हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी पहुंचते ही अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने लगे।
मोबाइल से इसका वीडियो बनाते देख एक सिपाही भड़क गया और अधिवक्ता को अपशब्द कहने लगा। मौके से पुलिस चार लोगों को थाने ले गई। आरोप है कि थाने में उनकी जमकर पिटाई कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इस पर हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इधर, मामले की जानकारी महिला अधिवक्ता के सीनियर हिंदू महासंघ के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री कुलदीप मिश्र को हुई तो वह महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह व अन्य सहयोगियों के साथ थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन लोगों ने थाने में बैठाए गए लोगों को छोड़ने के लिए कहा, मगर पुलिस की तरफ से कहा गया कि इन सबका शांतिभंग की आशंका में चालान किया जा चुका है।इस पर हिंदू महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में ही धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब तक पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज कर उन्हें निलंबित नहीं किया जाता है तब तक धरना चलता रहेगा।
उधर, महिला अधिवक्ता से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों से सिपाही अरुण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। मगर धरना दे रहे हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता कहने लगे कि थाने में लाकर एक पक्ष के तीन लोगों की पिटाई की गई है।
थाने के सीसीटीवी में फुटेज की जांच की जाए और आरोपी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया जाए। इस मामले में महिला अधिवक्ता संध्या चौधरी का कहना है कि गांव के विपक्षियों के दबाव में तीन पुलिसकर्मी रविवार की सुबह सात बजे उनके घर पहुंचे।

पिता अरविंद चौधरी को गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए गांव के ध्रुवचंद्र यादव व दिलीप यादव को भी मारापीटा और जानमाल की धमकी देते हुए तीनों को उठाकर लाकर थाना में बंद कर दिया।
घटना के समय वह वीडियो बना रही थी तो सिपाही ने अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देकर फर्जी मुकदमे में फंसा देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed