फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Misappropriation of eight lakh rupees in the name of getting contract in NTPC Tanda

Basti News: आग का गोला बनी देवरिया से लखनऊ जा रही स्कार्पियो

Sat, 03 Feb 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Misappropriation of eight lakh rupees in the name of getting contract in NTPC Tanda
बस्ती। देवरिया से लखनऊ जा रही स्कार्पिय छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेसुआ गांव के पास अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। लोगों की मानें तो सवारों ने सूझबूझ से अपने आपको सुरक्षित कर पुलिस को सूचित दी। वाहन चालक व सवारों ने गेट खोल कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार तड़के देवरिया से कुछ लोग एक स्कार्पियो में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। छावनी थाना क्षेत्र के पूरे हिंदू गांव के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई। उस समय रोड पर यातायात काफी कम थी। पुलिस के अनुसार, गाड़ी के फैन में शाॅर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। स्कार्पिय सवार सभी गोरखपुर के बताए जाते हैं। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छावनी सुभाष मौर्य ने बताया कि कार सवार युवक मामूली रूप से घायल हुए हैं। चालक ने आसपास के रहने वालों से मदद मांगी। बाद में वे लोग चले गए। इसलिए उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। गाड़ी का नंबर प्लेट भी जल गया, जिससे नंबर का भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed