फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Misappropriation of eight lakh rupees in the name of getting contract in NTPC Tanda

Basti News: एनटीपीसी टांडा में ठेका दिलाने के नाम पर आठ लाख का गोलमाल

Sat, 03 Feb 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Misappropriation of eight lakh rupees in the name of getting contract in NTPC Tanda
बस्ती। नेशनल थर्मल पावर हाउस टांडा आंबेडकरनगर में जलाने की लकड़ी आपूर्ति करने का ठेका दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये का गोलमाल करने का मामला सामने आया है। इस जालसाजी में पांच आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि ठेका दिलाने का कमीशन कहकर कई बार में यह रुपये लिए गए। मगर न तो काम मिला और न ही रुपये वापस हुए। कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में मो. शमीम निवासी औसापुर थाना वाल्टरगंज ने तहरीर दी। जिसमें लिखा कि लगभग आठ महीना पहले उसकी मुलाकात कारोबार के सिलसिले में मो इमरान निवासी गड़गोड़िया थाना कोतवाली, मोहसीन रिजवी उर्फ कल्लू जूते वाले मोहल्ला रहमतगंज कोतवाली, जावेद कुरैशी उर्फ अफाउल्लाह इराकी निवासी जामा मस्जिद गली थाना कोतवाली और दिलीप पाण्डेय उर्फ फारूक अहमद निवासी रगड़गंज थाना कोतवाली, एवं अरुण कुमार श्रीवास्तव उर्फ सोनू से हुई।
विज्ञापन

जावेद कुरैसी ने अफाउल्लाह इराकी को फैक्ट्री का मैनेजर, अरुण कुमार श्रीवास्तव उर्फ सोनू अपने आपको उक्त फैक्ट्री का मालिक बताता था। दिलीप पाण्डेय फैक्ट्री का अधिकृत ठेकेदार और इमरान अपने आपको सुपरवाइजर बताया था। फैक्ट्री में लकड़ी के जलौनी के सप्लाई (आपूर्ति) का ठेका देने की बात किया। जिसके लिए कमीशन के तौर पर रूपये की मांग किया तथा करोड़ों रूपये कमवाने का प्रलोभन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में आकर थोड़ा-थोडा करके कई बार में आठ लाख रुपये की लकड़ी दे दिया किन्तु उक्त लोगों ने कोई काम नहीं दिया और न ही कोई पैसा कमवाया। काफी दिन बीत जाने के बाद जोर दबाव देने पर अफाउल्लाह ने 10 जुलाई 2023 को मोबाइल नंबर पर फोन पे के माध्यम से 40 हजार रुपये दिया। किन्तु उसी ने घण्टे बाद फारूक ने मुझसे पूरा भुगतान करने का आवश्वासन देकर 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रान्सफर करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed